फ्रेंडशिप डे पर इनर व्हील क्लब ने किन्नर समुदाय के साथ मनाया उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
फ्रेंडशिप डे पर इनर व्हील क्लब ने किन्नर समुदाय के साथ मनाया उत्सव


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची की ओर से फ्रेंडशिप डे के अवसर पर किन्नर समुदाय के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ रोहित लाल और उनकी टीम ने उपस्थित लोगों का बोन डेंसिटी टेस्ट किया और ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्षा नीता शेखर और सचिव शालिनी सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि चार्टर प्रेसिडेंट दीपा चौहान भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में केक काटा और गीत-संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर क्लब की वाइस प्रेसिडेंट अर्चना त्रिवेदी, आईएसओ अनीता जायसवाल, देबजानी सान्याल, रेखा सिंह, ज्योति तिवारी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story