ओथ फाउंडेशन की पहल पर सीएम एक्सीलेंस स्कूल में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण

WhatsApp Channel Join Now
ओथ फाउंडेशन की पहल पर सीएम एक्सीलेंस स्कूल में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। ओथ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बरियातू रोड में बालिकाओं के स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी माहवारी को लेकर झिझक और कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। माहवारी के दौरान स्वच्छता का उचित ध्यान नहीं रखने से संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

वक्ताओं ने कहा कि सेनेटरी पैड का उपयोग बालिकाओं को संक्रमण से बचाने के साथ उनके आत्मविश्वास और शिक्षा की निरंतरता में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का स्वस्थ रहना सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है। ग्रामीण और वंचित वर्ग की बच्चियों तक सैनिटरी नैपकिन की आसान पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बांका, सीएम एक्सीलेंस स्कूल रांची की मैनेजर नीता पांडे, रूपम झा, आशुतोष द्विवेदी, संजीत गाड़ी, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story