सीसीएल ने नगड़ी के स्कूल में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 बच्चों की हुई जांच

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल ने नगड़ी के स्कूल में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 बच्चों की हुई जांच


रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और उनमें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय, नगड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 72 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सीसीएल प्रबंधन के अनुसार, कंपनी अपनी सामाजिक दायित्व संबंधी गतिविधियों के तहत समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है। इसके माध्यम से बच्चों सहित समाज के जरूरतमंद वर्गों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही, बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

सीसीएल की इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ शुरुआती स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर एवं प्रभारी), डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह सहित पैरामेडिकल स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784966 Articles

Share this story