एचईसी सोसाइटी के मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच
रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को सोसाइटी के कार्यालय, धुर्वा स्थित सीडी-542, सेक्टर-3 में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में भगवान महावीर मेडिका अस्पताल, वरियातू, रांची के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रतिनिधि लालदेव सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से लोगों को समय पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराने और आवश्यक उपचार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया तथा दवाइयां लिखीं। कुछ जरूरतमंद लोगों को, विशेषकर आंखों से संबंधित समस्याओं के लिए, दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी ली।
सोसाइटी की ओर से बताया गया कि जिन मरीजों को आगे अस्पताल में उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें जरूरत के अनुसार भगवान महावीर मेडिका अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए अस्पताल की गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज में परेशानी न हो।
मौके पर डॉक्टार विशेषज्ञ एचईसी कर्मी सहित साेसाइटी के कई अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

