सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच


रांची, 17 जून (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को रांची के गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान लगाए गए शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को नियमित जांच और समय पर उपचार कराने की सलाह दी।

शिविर में सीएमओ इंचार्ज डॉ भरत सिंह, सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ. शिल्पी झा और मुन्ना कुमार सिंह सहित सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर के चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story