भाजपा प्रदेश कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 60 लोगों की जांच

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 60 लोगों की जांच


रांची, 6 जुलाई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की ओर से उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसजी नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ रियाज और उनकी टीम के अभिषेक कुमार और रूपेश कुमार ने 60 लोगों की जांच की।

इस मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अप्रतिम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका कर्तत्व और सेवा भाव सिर्फ इतिहास नहीं है, बल्कि उनका कर्तत्व एक जीवन की दृष्टि है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत ही वह दृष्टि है, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी ओर से बोया गया बीज, भारतीय जनसंघ, आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके संकल्पों एवं सपनों के भारत का निर्माण कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, परमा सिंह, सीमा सिंह, रमेश सिंह, राहुल अवस्थी, संजय चौधरी, अनिल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story