सावन के तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण
रांची, 17 अगस्त (हि.स.)। सावन माह के तीसरी सोमवारी पर केशव कृपा ऑटो एजेंसी की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर मार्ग स्थित याकूजा ईवी स्कूटर शोरूम के सामने श्रद्धालुओं में नि:शुल्क प्रसाद (हलवा) का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो सोमवारी पर भी भोले बाबा के भक्तों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया था।
इस अवसर पर आयोजक मीरा अग्रवाल ने कहा कि सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा और प्रसाद वितरण का यह सिलसिला आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा कार्य की प्रमुख जिम्मेदारी मीरा अग्रवाल ने संभाली। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में निरंजन सर्राफ, बेनी अग्रवाल, सुरेश चौधरी, घनश्याम शर्मा, सूरज शर्मा, रितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

