पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए झारखंड के चार नेता बने स्टार प्रचारक
Apr 14, 2026, 20:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होनेवाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है।
पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में झारखंड कांग्रेस के पांच नेता स्टार प्रचारक के रूप में शामिल होंगे। इन नेताओं में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, वित्ती मंत्री राधा कृष्णी किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद का नाम शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

