असम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में झारखंड के चार नेता शामिल

WhatsApp Channel Join Now
असम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में झारखंड के चार नेता शामिल


रांची, 24 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को 40

स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इन स्टार प्रचारकों में झारखंड से चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और लोहरदगा से पार्टी के सांसद सुखदेव भगत का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story