प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार


दुमका, 11 मई (हि.स.)। प्रेेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में दुमका की रामगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपिताें में रामगढ़ थाना क्षेत्र के झूंझी गांव निवासी प्रेमिका बनारसी देवी, उसके पति देवा गृही, आशिक गृही एवं काठीकुंड थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी प्रेमिका का भाई जगवेर देहरी शामिल है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने साेमवार काे बताया कि बीते सात मई को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव का शिनाख्त थाना क्षेत्र के झूंझी गांव निवासी दिनेष कुमार राय के रूप में हुई थी। मृतक के पत्नी ललिता देवी के बयान पर पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। मामले में पुलिस एसआईटी की टीम गठित कर छानबीन में जुट गई।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बनारसी देवी के कई बार बात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपित प्रेमिका ने स्वीकारा की दोनों के अवैध संबंध की जानकारी पति को लग गई थी। पति ने दबाब डाल प्रेमिका से आशिक दिनेश राय को फोन कर बुलाया।

इसके बाद घात लगा प्रेमिका के पति और उसके रिश्तेदारों ने लोहे के कुल्हाड़ी, रड्ड और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस 103(1),238 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपिताें को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पुलिस को यह सफलता थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में मिली। पुलिस हत्या में प्रयुक्त खून से सना दो पत्थर, लोहे का रड्ड, लकड़ी एवं मृतक का मोबाईल बरामद करने में सफल रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story