ऑपरेशन प्रहार में चार फरार अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन प्रहार में चार फरार अपराधी गिरफ्तार


ऑपरेशन प्रहार में चार फरार अपराधी गिरफ्तार


रांची,05 जुलाई (हि.स.)। झारखंड में लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार जारी है। इसके तहत चार फरार अपराधियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार मुख्य रूप से एनआई एक्ट के अंतर्गत लंबित वारंट और १० वर्ष और पांच वर्ष पुराने कांडों में लंबित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। साथ ही 115 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के इरादे से विशेष रणनीति बनाई जाती है। इसे बीच-बीच में निश्चित समयावधि पर संबंधित पदाधिकारियों को विशेष टास्किंग कर पुनः ऐक्टिव कर देर रात तक चलायी जाती है। ऑपरेशन प्रहार के तृतीय चरण में रांची पुलिस के विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों को दबोचा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story