पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
May 6, 2026, 15:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 06 मई (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रांची स्थित लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि मुलाकात के विस्तृत बिंदुओं की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

