कारखाने में हुए हादसे की प्रशासनिक जांच पर पूर्व विधायक ने उठाया सवाल

WhatsApp Channel Join Now


रामगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में औद्योगिक सुरक्षा, विभागीय कार्यप्रणाली और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने सवाल उठाया है। उन्होंने साेमवार काे डीसी ऋतुराज को पत्र लिखकर कारखाने की सुरक्षा से लेकर अतिक्रमण तक के मुद्दे पर जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जिस अधिकारी ने जांच की उसने प्रबंधन को दोषमुक्त कर दिया। ऐसा क्यों हुआ यह सार्वजनिक होना चाहिए।

जिले के कारखानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण और अग्नि सुरक्षा एनओसी की क्या स्थिति है। प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए गए हैं या नहीं और उनका कितना उपयोग होता है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। इसके अलावा हादसों में मृत 11 मजदूरों के पीएफ, घायल मजदूरों के बयान, उन्हें मिली सहायता और कारखानों में चलने वाले ट्रकों की ओवरलोडिंग को लेकर भी जवाब मांगा गया है।

शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया गया है कि गरीबों की झोपड़ियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि वर्षों से सरकारी जमीन पर बनी बड़ी संरचनाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story