होलिका दहन की जमीन अधिग्रहण का पूर्व विधायक ने किया दावा

WhatsApp Channel Join Now
होलिका दहन की जमीन अधिग्रहण का पूर्व विधायक ने किया दावा


रामगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। शहर के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान का मुद्दा एक बार फिर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने उठाया है। जिला प्रशासन इस मुद्दे को कोर्ट में प्रस्तुत कर चुका है । कोर्ट के मामले में प्रशासन फैसले का इंतजार कर रहा है और पूर्व विधायक इस पूरे मामले की दोबारा जांच करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने डीसी ऋतुराज को चिट्ठी लिखकर दुबारा मामले के जांच की मांग की है। उन्होंने सरकारी जमीन होने का दावा तो किया पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके

पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने दावा किया है कि राजा कामाख्या नारायण सिंह ने उस जमीन का अधिग्रहण किया था और रैयतों को मुआवजा भी दिया था। बाद में 1954 में शरणार्थियों को बसाने के लिए बिहार सरकार ने इस जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें एक एकड़ जमीन पर शरणार्थियों को बसाया गया था जहां 94 डिसमिल जमीन परती है। हालांकि इन दावों का लिखित दस्तावेज पूर्व विधायक ने प्रस्तुत नहीं किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story