गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की सुदेश से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की सुदेश से मुलाकात


रांची, 26 मार्च (हि.स.)। गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने गुरुवार को सेपक टकरा खेल संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं झारखंड ओलम्पिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से उनके रांची के बुकरु, कांके स्थित आवास पर मुलाकात की।

मौके पर सुदेश महतो ने उनके अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सुदेश ने कहा कि सेपक टकरा खेल को बढ़ावा देने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि कवलेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद सेपक टकरा को नई पहचान मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story