जेपीएससी मामले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी मामले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ


रांची, 03 अगस्त (हि.स. )। 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को पूर्व जेपीएससी चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ की। करीब सात घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया और वह अपने घर लौट गए।

इससे पहले भी सीआईडी 28, 29 और 31 जुलाई को एल. खियांग्ते से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उनसे लगातार सवाल-जवाब कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

वहीं, सीआईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story