बीसीआइ के तीसरे चैप्टर एचीवर्स का गठन, डॉ सजीत बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
बीसीआइ के तीसरे चैप्टर एचीवर्स का गठन, डॉ सजीत बने अध्यक्ष


रांची, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उद्यमिता और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देते हुए बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के तीसरे चैप्टर एचीवर्स का गठन रविवार को किया गया।

स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीसीआइ चैप्टर एचीवर्स को लॉन्च किया गया।

नए चैप्टर के अध्यक्ष डॉ सजीत कुमार, उपाध्यक्ष अजय सर्राफ, सचिव गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सिंपी कुमारी बनाए गए हैं। लॉन्चिंग में बीसीआइ के पदाधिकारियों ने बताया कि एचीवर्स चैप्टर का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को एक सशक्त नेटवर्क प्रदान करना है, जहां सदस्य आपसी सहयोग, रेफरल सिस्टम और ज्ञान-साझा करने की प्रक्रिया के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

रांची में टाइटेनियम और प्लेटिनम चैप्टर सफलतापूर्वक चल रहा है। रांची के व्यवसायियों और उद्यमियों की बढ़ती मांग को देखते नये चैप्टर का गठन किया गया है। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। नियमित बिजनेस मीटिंग, वर्कशॉप, ट्रेनिंग सेशन और नेटवर्किंग इवेंट्स के माध्यम से सदस्यों को अपने उत्पाद एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार का अवसर मिलेगा।

वहीं मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि बीसीआइ का यह नया चैप्टर हम सभी के लिए सुनहरा अवसर है। यह सिर्फ एक मीटिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है, जहां हम एक दूसरे के बिजनेस को समझेंगे। एक दूसरे के ग्रोथ में भागीदार बनेंगे और साथ मिलकर सफलता की नई कहानी लिखेंगे। हम यहां अपने लिए नहीं, बल्कि एक दूसरे के लिए सोचेंगे, तो हमारी सफलता कई गुणा बढ़ जायेगी। कार्यक्रम में नये सदस्यों ने अपने अनुभव बताए और कहा कि बीसीआइ संस्था लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके माध्यम से सदस्यों से सहयोग और तालमेल मिल रहा है। इस अवसर पर बीसीआइ के निदेशक धीरज ग्रोवर, शिव कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार, हर्षिता कच्छप, अमित अग्रवाल, वैभव गोयल, शुभम अग्रवाल, मनीष कुमार, राकेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story