एनएच-23 पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में वनकर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
एनएच-23 पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में वनकर्मी की मौत


एनएच-23 पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में वनकर्मी की मौत


बोकारो, 01 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 पर जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे एनएच-23 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 04 बजे बहादुरपुर गांव के समीप एक बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार चक्रवर्ती के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि वह फुसरो क्षेत्र के तातरी गांव का निवासी था और वन विभाग में कर्मी के रूप में कार्यरत था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिसके कारण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर जेएच 09 एवी 7923 और ट्रक का नंबर डब्लूबी 51बी 8411 बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सड़क जाम हटाकर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story