सफलता के लिए पढाई के साथ निरंतर अभ्यास जरूरी : सहाय

WhatsApp Channel Join Now
सफलता के लिए पढाई के साथ निरंतर अभ्यास जरूरी : सहाय


रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन सहाय ने छात्रों को सफलता के मूल मंत्र देते हुए कहा कि क्लैट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि सही रणनीति, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

आरएन सहाय मंगलवार को अरगोड़ा चौक स्थित टॉपरैंकर्स लीगलएज सुपरग्रैंड्स की नई शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

मौके पर उन्होंने छात्रों को कानून के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विधि क्षेत्र में बेहतर अवसर मौजूद हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से छात्रों को न सिर्फ परीक्षा की तैयारी बल्कि करियर चयन करने को लेकर भी स्पष्ट दिशा मिलेगी।

उन्होंने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि छात्र हमेशा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें। नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी का आकलन करते रहें। इससे पता चलेगा छात्र अपने मंजील से कितने दूर हैं और कितनी मेहतन करने की जरूरत है। सहाय ने कहा कि किसी भी हाल में असफलता से घबराना नहीं चाहिए। जीवन में सुख दुख दोनों का अपना अपना स्थान है। जिसे समझकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए छात्रों को अपनी पढाई या जीवन में अन्य कोई भी सकारात्मसक कार्य करने की आवश्यकता है।

उद्धाटन कार्यक्रम में छात्राें सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story