खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 07 दुकानों की जांच में कई को नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 07 दुकानों की जांच में कई को नोटिस


खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 07 दुकानों की जांच में कई को नोटिस


पश्चिमी सिंहभूम, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने कुल 07 दुकानों की जांच की, जिनमें होलसेल और रिटेल दोनों तरह के प्रतिष्ठान शामिल थे।

जांच के दायरे में एलएम ट्रेडर्स, मां काली स्टोर, रामावतार स्टोर, सुगंध वाटिका, अनुराधा स्टोर्स, सोनू एंटरप्राइजेज और सुकून स्टोर्स शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से एलएम ट्रेडर्स, मां काली स्टोर्स और रामावतार स्टोर्स में कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें खुले धूप में रखी मिलीं, जिसे स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ पाया गया। इन दुकानदारों को तत्काल सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

वहीं, सुकून स्टोर्स में वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर भी कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई, भंडारण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक बोतलों को धूप में रखने से उनमें मौजूद हानिकारक रसायन पेय पदार्थ में मिल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि बोतलबंद पानी और कोल्ड ड्रिंक्स को ठंडी, सूखी और छायादार जगह पर ही रखा जाए। इसके अलावा टीम ने कुछ एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने भी एकत्र किए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक

Share this story