खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, पतरातू के पांच प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, पतरातू के पांच प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण


खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, पतरातू के पांच प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण


रामगढ़, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा ने पतरातू स्थित विभिन्न होटलों और रिजॉर्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई और प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने समेत आवश्यक निर्देश दिए गए।

संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रांची, रामगढ़ डीसी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दायरे में होटल पर्यटन विहार, द रॉयल लश होटल एंड रिजॉर्ट, मिड वे, द इटरनिटी रिजॉर्ट और अलेक्सा रिजॉर्ट शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को नियमित साफ-सफाई रखने और किसी भी परिस्थिति में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया। प्रतिबंधित सामग्री एवं पेय पदार्थों का प्रयोग नहीं करने की भी सख्त हिदायत दी गई। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761002 Articles

Share this story