ट्रैफिक नियमों के पालन से बच सकती है आपकी जान : अकरम

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैफिक नियमों के पालन से बच सकती है आपकी जान : अकरम


ट्रैफिक नियमों के पालन से बच सकती है आपकी जान : अकरम


रामगढ़, 11 जून (हि.स.)। शहर में पुलिस की ओर से गुरुवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। सुभाष चौक पर डीएसपी, हेड क्वार्टर अकरम राजा ने यातायात जागरूकता अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान सुभाष चौक पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलने वाले लोगों को रोककर गुलाब का फूल दिया।

इस दौरान डीएसपी ने कहा कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन बिल्कुल भी न चलाएं। बाइक पर बैठने वाले दोनों व्यक्ति हेलमेट जरूर लगाएं। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

इसके अलावा चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन आपके जीवन की रक्षा कर सकता है। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से होती हैं। साथ ही हेलमेट नहीं लगाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से भी लोग मरते हैं। यह सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि खुद के जीवन की रक्षा करने के लिए बनाया गया नियम है। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे और झारखंड सेवा समिति के सदस्य शामिल थे।

डीएसपी हेडक्वार्टर ने शहरी क्षेत्र में यातयात व्यवस्था को सुगम और सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सुभाष चौक, चट्टी बाजार एवं ट्रैक्टर स्टैंड का निरीक्षण किया। टेम्पो चालक को चिन्हित पार्किंग स्थल पर टेम्पो लगाने, दुकान मालिक की ओर से अतिक्रमण किये गये क्षेत्र को खाली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा जांच में अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story