भोजपुरी लोकगायक आशुतोष द्विवेदी को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
भोजपुरी लोकगायक आशुतोष द्विवेदी को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित


रांची, 27 अक्टूबर (हि.स.)। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए झारखंड के प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक आशुतोष द्विवेदी को 'झारखंड सेवा रत्न अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। विश्व सेवा परिषद की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान को रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने उन्हें सौंपा।

विश्व सेवा परिषद की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महापौर रोशनी खलखो ने आशुतोष द्विवेदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड में भोजपुरी लोकगायन को आगे बढ़ाने और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके इसी योगदान को देखते हुए परिषद ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया।

उल्लेखनीय है कि विश्व सेवा परिषद ने 20 अक्टूबर 2026 को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की 20 प्रमुख विभूतियों को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड के लिए चयनित करते हुए उनके नामों की घोषणा की थी। इनमें भोजपुरी लोकगायन और कला-संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए आशुतोष द्विवेदी का नाम भी शामिल था।

आशुतोष द्विवेदी को सम्मान मिलने पर विश्व सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष साहू, प्रबंध निदेशक डॉ. बीबी राज, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राज और उद्योगपति राजकुमार पोद्दार सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story