बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now
बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च


रामगढ़, 27 मई (हि.स.)। जिले में बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस त्यौहार में विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। बुधवार की शाम में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास, रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

शहर के सभी संवेदनशील इलाकों से यह फ्लैग मार्च गुजरा। इस दौरान पुलिस ने अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करें। अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करता है तो सीधे पुलिस को इसकी सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story