रांची पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रांची पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार


रांची, 09 नवंबर (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में कुल पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करन कुमार वर्मा, रोहन मेवा, जोय तिर्की, रंजीत कुमार बेदिया और सन्नी करमाली के रूप में हुई है। हाल ही में सदर थाना क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों को लेकर पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

पहला मामला बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है, जहां चोरों ने लोहे के दो दरवाजे और खिड़की की ग्रिल चोरी कर ली।

वहीं दूसरे मामले में चोरों ने एल्युमिनियम के तार, इनवर्टर मशीन, बैटरी, मोटर पंप, सिलाई मशीन और वेल्डिंग मशीन समेत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य की संपत्तियों पर हाथ साफ कर दिया था।

चोरी की इन घटनाओं के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार और अनुसंधान टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इन पांचों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी और उनके अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774635 Articles

Share this story