शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, पांच टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Channel Join Now
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, पांच टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह


रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले खेले गए। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पांच टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ बंझिला पंचायत समिति सदस्य जमील आलम और नसीम खान ने किया।

पहले मुकाबले में सरना नव युवक संघ गुड़गुड़जाड़ी और नव युवक संघ कंजिया के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। टाईब्रेकर में कंजिया ने 6-5 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में यूनाइटेड एफसी बिजुरिया और जेएच-01 अक्षय स्पोर्टिंग तिगरा के बीच भी निर्धारित समय में फैसला नहीं हो सका। टाईब्रेकर में तिगरा ने 4-3 से बाजी मारी।

तीसरे मुकाबले में वसीम 11 ने अमित ब्रदर्स हेसमी को 2-0 से हराया। वहीं, सुपर किंग लोयो ने युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे चक्र के मुकाबले में नव युवक संघ कंजिया ने जेएच-01 स्पोर्टिंग को टाईब्रेकर में 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इससे पहले संत जेवियर कॉलेज मांडर, जय मसीह लोयो, एनएफसी पोखरटोली और एसके ब्रदर्स की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story