देवघर से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, 27 मई (हि.स.)। देवघर जिले की पुलिस ने पांच साइबर अपराधी काे गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आराेपिताें में अयुब अंसारी (26), मुस्तफा अंसारी (40), मो० बाबर अंसारी (33), इरफान अंसारी (29 ), समीद अंसारी (31 ) शामिल हैं।
पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 1,22,060 नकद राशि, एक चारपहिया वाहन एवं एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आराेपित ठगी से प्राप्त राशि को एटीएम से निकालकर कमीशन के आधार पर नगद उपलब्ध कराने का कार्य करते थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

