आपसी विवाद में फायरिंग, एक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
आपसी विवाद में फायरिंग, एक गंभीर


आपसी विवाद में फायरिंग, एक गंभीर


रांची, 10 जून (हि.स.)। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद बुधवार रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस फायरिंग में शमशेर नाम के युवक को दो गोलियां लगी हैं। वारदात नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के बगल में स्थित पप्पू होटल के पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर शमशेर नाम के युवक का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी। अपराधी ने शमशेर को दो गोलियां मारी। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। वहीं कुछ लोग घायल शमशेर को पहले अंजुमन अस्पताल ले गए जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल शमशेर अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का पुत्र है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। नामकुम थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब तक की जांच में मामला पुराने विवाद में हुई फायरिंग का प्रतीत हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story