महुआ माजी के हस्तक्षेप से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा दुकानें लगाने का रास्ता साफ

WhatsApp Channel Join Now
महुआ माजी के हस्तक्षेप से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा दुकानें लगाने का रास्ता साफ


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर बना असमंजस समाप्त हो गया है। रांची नगर निगम की आम सूचना के बाद परेशान दुकानदारों को राज्यसभा सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेत्री डॉ. महुआ माजी के हस्तक्षेप से राहत मिली है। सांसद ने उपायुक्त से इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए स्टेडियम परिसर में पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति देने का आग्रह किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों के हित में निर्णय लिया गया।

इस मामले में झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल ने भी पहल की। उन्होंने सांसद डॉ. महुआ माजी से फोन पर बातचीत कर दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही त्योहार के दौरान छोटे कारोबारियों की आजीविका प्रभावित नहीं होने देने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप का आग्रह किया।

सांसद के हस्तक्षेप और जिला प्रशासन के निर्णय से पटाखा कारोबार से जुड़े छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। दुकानदारों ने सांसद डॉ. महुआ माजी, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, एडीएम धनंजय और रांची सदर अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडे के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर अर्जुन सिंह उर्फ भोलू, विनय सिंह, विक्की वर्मा, राजेश वर्मा, पिंटू पासवान सहित बड़ी संख्या में पटाखा दुकानदार मौजूद थे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770252 Articles

Share this story