कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख


कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख


कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख


रांची, 23 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़े छह वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण किए जाने से इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल छह वाहन जलकर राख हो गए।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story