रांची में दो करोड़ रंगदारी और जान मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
रांची में दो करोड़ रंगदारी और जान मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के रातू थाना में दो करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जाता है कि मुकेश श्रीवास्तव के व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में रातू थाने में मुकेश कुमार श्रीवास्तव के बयान पर साेमवार काे एफआईआर दर्ज की गई है।

भुक्तभोगी मुकेश श्रीवास्तव ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि इंटरनेशनल कॉल करने वाले खुद को राहुल सिंह बताया। उसने धमकी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर पैसा नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। उसने जान मारने की भी बात कही। इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से कॉल आई है उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story