आजसू ने की वित्तीय अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
आजसू ने की वित्तीय अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग


रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करने, सभी 127 ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं ने हेमंत सरकार की वित्तीय व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रभाकर ने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों के 20 वर्षों की तुलना में हेमंत सरकार के महज पांच वर्षों में दोगुनी से अधिक वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। उनके अनुसार, पूर्व के 20 वर्षों की तुलना में हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रति वर्ष वित्तीय अनियमितताओं की संख्या साढ़े सात गुना अधिक रही है।

उन्होंने सभी 127 ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने, विभागवार श्वेत पत्र जारी करने और दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही गबन और गलत विनियोजन के मामलों में निष्पक्ष आपराधिक जांच कराने तथा वसूली योग्य 5,214.81 करोड़ रुपये की राशि की वसूली के लिए समयबद्ध कार्यक्रम घोषित करने की मांग की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780598 Articles

Share this story