अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 को

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) का फाइनल मुकाबला आगामी 11 अप्रैल को रांची में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने विज्ञप्ति में बताया कि बूटी क्रिकेट क्लब बनाम रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच गोलचक्कर मैदान धुर्वा, रांची में खेला जाएगा। वहीं विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही आरडीसीए अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भी पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story