फेडरेशन ने उपायुक्त को बड़ा तालाब की समस्याओं की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
फेडरेशन ने उपायुक्त को बड़ा तालाब की समस्याओं की दी जानकारी


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। स्टूडेंट फेडरेशन बड़ा तालाब छठ पूजा समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने रांची के बड़ा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और नगर निगम के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया।

राजीव रंजन मिश्रा ने रांची झील और उसके आसपास सफाई, बिजली, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था को ठीक करने की मांग की।

मिश्रा ने बडा तालाब के आसपास झूल रहे बिजली के तार और तालाब के आसपास बैरिकेटिंग करने की मांग की।

मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को छठ पर्व तक समस्याओं को समाधान करने का निर्देश दिया।

मौके पर रांची के एसडीएम कुमार रजत, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एडीएम लॉ एंड आर्डर धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766288 Articles

Share this story