बीआईटी में एफडीपी का शुभारंभ, देश-विदेश के शोधार्थी होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
बीआईटी में एफडीपी का शुभारंभ, देश-विदेश के शोधार्थी होंगे शामिल


रांची, 05 मई (हि.स.)। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स में प्रगति विषय पर मंगलवार को पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आठ मई तक चलेगा, जिसमें आईआईटी और एनआईटी के प्रख्यात शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल होंगे।

कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संस्थानों से फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी और स्नातकोत्तर छात्र भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रो अशोक शेरॉन, डीन (फैकल्टी अफेयर्स) ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया। उन्होंने ऊर्जा प्रणालियों के तेजी से विकसित होते क्षेत्र में निरंतर सीखने और अनुकूलन के महत्व पर बल दिया। डीन प्रोफेसर अशोक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना है।

मौके पर बताया गया कि

समापन दिवस पर ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया के ईआरएलडीसी (ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी–डिसीजन सपोर्ट) के चीफ मैनेजर चंदन कुमार की ओर से उद्योग-केंद्रित सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें पावर सिस्टम संचालन में वास्तविक अनुप्रयोगों पर चर्चा होगी। सत्रों में माइक्रोग्रिड, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, इंटेलिजेंट कंट्रोल तकनीकें और उन्नत इलेक्ट्रिक ड्राइव्स जैसे प्रमुख विषय शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ एसके मिश्रा, प्रो टी घोष, डॉ सोनम आचार्य, डॉ प्रतीम पान, डॉ संजीव कुमार, डॉ सोनम आचार्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story