फादर एंथोनी मुर्मू की मनी जयंती

WhatsApp Channel Join Now
फादर एंथोनी मुर्मू की मनी जयंती


रांची, 27 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को विधायक क्लब में बांझी गोलीकांड से जुड़े नेता फादर एंथोनी मुर्मू की 96वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि फादर एंथोनी मुर्मू के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सड़क से लेकर सदन तक उनके संघर्ष की गूंज आज भी सुनाई देती है।

फादर एंथोनी मुर्मू राजनीति में आने से पहले जेसुइट पादरी थे। उन्होंने 1977 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर राजमहल सीट से जीत दर्ज की और छठी लोकसभा के सदस्य बने। वे संथाल और माल्टो समुदाय के शोषण तथा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ भी संघर्षरत रहे। 19 अप्रैल 1985 को उनकी हत्या कर दी गई।

कार्यक्रम में ललित नारायण, जगत महतो, रंजनी कंडुलना, शीला कच्छप, बेली बलवंती एक्का, मार्गेट तिग्गा सहित कई आंदोलनकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767960 Articles

Share this story