बीएयू में किसान-वैज्ञानिक संवाद: किसानों को अरहर की उन्नत खेती के बारे में दी गई जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
बीएयू में किसान-वैज्ञानिक संवाद: किसानों को अरहर की उन्नत खेती के बारे में दी गई जानकारी


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में संचालित अरहर संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत शनिवार को चान्हो प्रखंड के सिलागाई गांव में किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।

जनजातीय उप योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख डॉ. नीरज कुमार, पौधा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेमचंद्रलाल, कीट विज्ञान विभाग के डॉ. बिनय कुमार तथा सत्यविद् डॉ. नरगिस कुमारी ने किसानों को अरहर की वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर बीज चयन, उन्नत उत्पादन तकनीक, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा फसल संरक्षण के आधुनिक तरीकों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने फसल प्रबंधन और संरक्षण से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका वैज्ञानिकों ने विस्तार से उत्तर दिया।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और अरहर उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाना रहा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story