पोस्टमैन के सेवानिवृत होने पर प्रधान डाकघर में दी गई विदाई

WhatsApp Channel Join Now
पोस्टमैन के सेवानिवृत होने पर प्रधान डाकघर में दी गई विदाई


रामगढ़, 30 मई (हि.स.)। प्रधान डाकघर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में एसआरसी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत पोस्टमैन जोगेश्वर कुमार दास के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर पोस्ट मास्टर जसमीन खान और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रवि शंकर राय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जोगेश्वर कुमार दास अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छ छवि से बेहतर काम करते रहे, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

इस अवसर पर सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, सुबोध कुमार, रोहित कुमार, कृपेश सिंह, संतोष कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार महतो, राज कपूर कुमार, आदर्श, अनिकेत, प्रिया वर्णवाल, बबीता कुमारी, त्रिदेव प्रियदर्शी, पंकज कुमार, रंजीत रजवार, शुभम सौरभ सहित कई डाक कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story