रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव बाबा श्याम के 84पाठ के साथ संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव बाबा श्याम के 84पाठ के साथ संपन्न


रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव बाबा श्याम के 84पाठ के साथ संपन्न


रामगढ़, 28 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में द्वितीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव में बाबा श्याम के 84पाठ के साथ संपन्न हो गया। सर्वप्रथम पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने यजमान ऋतिक पोद्दार, सतीश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सपत्नीक के हाथों गणेश वंदना करवाया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित हुआ एवं ज्योति का आगमन हुआ। इस दौरान श्याम भक्तों ने जयकारे के साथ प्रभु श्याम की ज्योत का स्वागत किया।

बाबा श्याम की ज्योत दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार मंदिर से लेकर बाहर तक लगी गई। बताया जाता है कि इस एकादशी के महत्व को बड़े ही धूमधाम से मना कर बाबा की पूजा अर्चना भक्त करते हैं। फाल्गुन की एकादशी में लाखों लोग बाबा श्याम का दर्शन करते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत कमल बगड़िया, मनोज शर्मा एवं विष्णु पोद्दार ने विधिवत बाबा श्याम का 84 पाठ करके गणेश वंदना एवं पांच देवों की वंदना की। वही, कमेटी के अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल एवं उनके सहयोगी ने भी भजन गाकर बाबा को रिझाया।

रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए कोलकाता के दिवांग खंडेलवाल और प्रिया पोद्दार ने अपने-अपने भजनों से बाबा को रिझाया। इस दौरान भक्त भी झूमते रहे। बाबा श्याम का महाभोग एवं सवामनी प्रसाद का भक्तों के बीच वितरण किया गया। वही, देर रात बाबा को खीर चूरमा का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बाबा श्याम का एक झलक पाने के लिए रात 2 बजे तक मंदिर परिसर में भीड़ लगी रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विनय कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमल बगड़िया, राजेश पटवारी, शिवकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, श्याम परशुरामपुरिया, अनिल अग्रवाल सहित कई लोगों का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story