दीपिका पांडेय की पुत्री के निधन पर कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
दीपिका पांडेय की पुत्री के निधन पर कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

दोनों नेताओं ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस हृदयविदारक घटना की खबर से वे अत्यंत मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस अत्यंत कठिन और दुःख की घड़ी में पूरी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपिका पांडेय सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है।

के राजू और केशव महतो कमलेश ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story