अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद छापा, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद छापा, एक गिरफ्तार


अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद छापा, एक गिरफ्तार


रामगढ़, 05 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर से दिए गए निर्देश के आलोक में नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग की ओर से रामगढ़ थाना अंतर्गत कांकेबार, गोसा, रानी बागी आदि जगहों में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापेमारी की गयी। जहां से कई अवैध शराब की भट्ठियों को विनिष्ट करते हुए करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। उक्त छापेमारी अभियान में कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। यह छापेमारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवान के सहयोग से किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story