राज्य सरकार दिव्यांगजनों के हितों के प्रति जागरूक : जटाशंकर

WhatsApp Channel Join Now
राज्य सरकार दिव्यांगजनों के हितों के प्रति जागरूक : जटाशंकर


रांची, 26 फ़रवरी (हि.स.)। पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह पूर्व आईएएस जटाशंकर चौधरी ने मोरहाबादी के पास शुक्रवार को पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद समिति के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने झारखंड सरकार को कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दिव्यांगजनों के हितों के प्रति जागरूक है। उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जटाशंकर ंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा सामने लानी चाहिए, उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी समिति की है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं। निकट भविष्य में झारखंड की पैरालंपिक टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मौके पर समिति के सचिव कुमार गौरव, उपाध्यक्ष शुभाशीष झा, सचिव हीरालाल टुडू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story