इंजीयरिंग काॅलेज के कैंपस प्लेसमेंट में 197 छात्र चयनित
दुमका, 08 अक्टूबर (हि.स.)। इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्नो इंडिया मारेली मदरसन ऑटोमोटिव लाइटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन गुरुवार को हुआ।
प्लेसमेंट के माध्यम से राज्य के इंजीनियरिंग छात्रों को रोजगार के अवसर मिले। कुल 607 छात्रों ने पंजीकरण कराया। मूल्यांकन के बाद कंपनी ने 217 छात्रों को शॉटटलिस्ट् किया।
इसमें से 197 छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ। यह उपलब्ब्ध उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत सहयोग स्थानपित कर राज्य के इंजीनियरिंग छात्रों के रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहे है। इसमें दुमका इंजीनियरिंग काॅलेज, चाईबासा, रामगढ़ और सिल्ली के पोल्टेक्नीक काॅलेज टेक्नों इंडिया ग्रुप के काॅलेजों के छात्र शामिल हुए। प्री-प्लेसमेंट टॉक में एचआर मैनेजर विक्रम, प्रोडेक्शन मैनेजर आरडी पटेल शामिल रहे। प्लेसमेंट ड्राइव टेक्नों इंडिया ग्रुप के सीईओ सह निदेशक अनिता अधिकारी, झारखंड निदेशक डॉ. सुदीप्त चक्रव्रती के नेतृत्व में आयोजित हुई। मुख्यालय स्थित सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से अंशुमान दासगुप्ता भी उपस्थित रहे।
ड्राइव का संचालन कॉलेज प्राचार्य डॉ. गणेश शंकर ने किया।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. रिन कुमार बोस, फैकल्टी कोऑडिटनेटर डॉ. रणदीप दे, प्रशासन प्रभारी सौरव घोष सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों का सहयोग रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

