शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज करने पर युवती को पीटा

WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़, 30 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विश्वास में लेकर समझौता करने के बाद कथित रूप से पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी से शादी का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला ने इस मामले में रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि वह रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकराटोली, गड़गांव निवासी खलील खान ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया था। लेकिन उसने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। जब रामगढ़ थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई तो खलील नेे उसे बहला-फुसलाकर रामगढ़ समझौता किया। समझौते में कुछ शर्तें लिखित रूप से तय थीं। इसके बाद आरोपित ने जमानत लेते ही पीड़िता को उसे घर छोड़कर फरार हो गया।

महिला का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद आरोपित ने समझौते की शर्तों के विपरीत आचरण किया। जिस दिन उसकी जमानत स्वीकृत हुई, उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।

25 अगस्त को पीड़िता न्यायालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान खलील खान अपने मामा एनामुल मंसूरी, वाहन चालक सहित अन्य साथियों ने महिला को घेरा और मारपीट की। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कथित रूप से लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल का प्रयोग किया। आवेदन में कहा गया है कि खलील खान के विरुद्ध धनबाद में पूर्व से ही एक मामला लंबित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story