रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का निधन

WhatsApp Channel Join Now
रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का निधन


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)।

रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट शाखा में इनफोर्समेंट ऑफिसर के रूप में कार्यरत रंजीत टोप्पो (36) का शनिवार को असामयिक निधन हो गया।

उनके निधन से रांची नगर निगम परिवार में शोक की लहर है। निगम कर्मियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। रांची नगर निगम परिवार ने दिवंगत रंजीत टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन और दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

जानकारी के अनुसार, रंजीत टोप्पो 27 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज पहले एक निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।

रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से रांची नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। निगम की इंफोर्समेंट शाखा में कार्यरत रहते हुए वे विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story