रोजगार मेले में 193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now
रोजगार मेले में 193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


दुमका, 29 सितंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ।

मेले में निजी क्षेत्र के कुल 16 नियोजकों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों की ओर से कुल 1877 रिक्तियों की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की गई। मेले में लगभग 650 आवेदक और आवेदिकाएं शामिल हुए एवं विभिन्न पदों के लिए कंपनियों की ओर से कुल 193 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं 412 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों को नियोजनालय के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

इस दौरान विभिन्न नियोजकों की ओर से बारी-बारी से अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों, पदों, कार्य की प्रकृति, सेवा शर्तों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

माैके पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय संदीप किस्पोट्टा, श्रम अधीक्षक, सूरज कुमार हांसदा, आईटीआई के प्राचार्य

सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story