108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध


रामगढ़, 06 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले में लंबित मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

संघ के अनुसार, 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री ने 20 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। समय बीतने के बावजूद ठोस पहल नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया।

संघ ने बताया कि 6 से 9 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। इसके बाद कैंडल मार्च, 9 अक्टूबर को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम, 12 अक्टूबर को भिक्षाटन, 14 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन और 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय के समक्ष भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 21 अक्टूबर से राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

आंदोलन ने कुणाल बनर्जी, विकास, सिकंदर महतो, अरविंद यादव, भारत महतो, मुकेश कुमार, बसंत महतो, अनिल कुमार, शंकर कुमार, रोहित महतो, हेमंत कुमार, आनंद, मनोज, अमीर सुहैल, नौशाद आलम, प्रिया बारला, लोकेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story