कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

WhatsApp Channel Join Now
कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों प्रस्तुत की अपनी रचनाएं


रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। कर्णधार सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में साेमवार काे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिवम इन होटल में आयोजन ने जिले की साहित्यिक पहचान को भी नई ऊंचाई दी।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक काव्य रस में डूबे रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से गोविंद गजब, संदीप शरारती, शालिनी साहिब, अंकित सिंह, सरोज झा झारखंडी, चंद्रिका ठाकुर देशदीप, राज रामगढ़ी, सीताराम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

कर्णधार संस्था कला, संस्कृति, साहित्य और जनसेवा को समर्पित एक सक्रिय सामाजिक संगठन के रूप में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही है। संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता, अध्यक्ष जयदीप सोनी और संयोजक राकेश श्रीवास्तव के प्रयास और समर्पण के कारण यह भव्य आयोजन संभव हो सका।

आयोजन में रामगढ़ के युवा और वरिष्ठ स्थानीय कवियों को देश के ख्याति प्राप्त कवियों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता की फिल्म रैना का विमोचन। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और सराहना व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मशुर बी थापा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय मेवाड़ शामिल हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में कई प्रमुख उद्योगपतियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित जनसमूह ने कर्णधार संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story