राजयोग अपनाएं, तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन पाएं : प्रकाश झा

WhatsApp Channel Join Now
राजयोग अपनाएं, तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन पाएं : प्रकाश झा


रांची, 14 जून (हि.स.)। ब्रह्माकुमारी संस्थान, चौधरी बगान सेवा केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि राजयोग मनुष्य के मानसिक तनाव को दूर कर मन और शरीर को शांति देता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग परंपरा की ओर लौट रहा है और स्वस्थ एवं सुखी समाज के निर्माण के लिए सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में राजयोग, योगाभ्यास और मानसिक सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों ने मुविंग मेडिटेशन, कटी संचालन, गर्दन संचालन, हस्त संचालन और विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्य्रकम में झारखंड आयुष परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. वकील कुमार सिंह, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकेत कुमार, झारखंड राय विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ अमिता मजूमदार एवं एसबीआई के सेवानिवृत्त एजीएम सुनील कुमार गुप्ता ने योग और आत्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि योग मन, शरीर, आत्मा और परमात्मा के बीच संतुलन स्थापित कर सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम में डॉ कृष्ण कुमार एवं पूजा अग्रवाल सहित अन्य लाेग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story