झारखंड के 47 लाख अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करे चुनाव आयोग : कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के 47 लाख अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करे चुनाव आयोग : कांग्रेस


रांची, 01 जुलाई (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव आयोग से मांग की है कि झारखंड में सामने आए लगभग 47 लाख अनमैप्ड' मतदाताओं (नाम सहित) की पूरी सूची तत्काल अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए।

पार्टी ने कहा है कि प्रत्येक संबंधित मतदान केंद्र (बूथ) पर यह सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर मतदाता स्वयं अपने नाम और स्थिति का सत्यापन कर सके।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिन मतदाताओं को एएसडीडी (अबसेंट, शिफटेड, डेड, डुप्लीतकेट) के रूप में चिह्नित किया गया है, उनकी सूची भी बिना किसी देरी के सार्वजनिक की जाए।

यदि आयोग के पास सभी आंकड़े उपलब्ध हैं, तो उन्हें जनता से छिपाने का कोई औचित्य नहीं है। लोकतंत्र में पारदर्शिता ही चुनाव प्रक्रिया की सबसे बड़ी ताकत होती है।

मुंजनी ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी ही मार्गदर्शिका और पेसा अधिनियम (पेसा) के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए इन सूचियों को संबंधित ग्राम सभाओं में भी पढ़वाए, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मतदाताओं को पूरी जानकारी मिल सके और किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से वंचित न रह जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story